फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। जिले के सभी 2364 मतदेय स्थलों में शनिवार को विशेष अभियान दिवस चलाया गया। जहां मतदाताओं की भीड़ रही। किसी ने नाम गलत होने की तो किसी ने सूची में नाम न होने की आपत्ति दर्ज कराई। बूथ में मौजूद बीएलओ द्वारा फार्म छह, सात एवं आठ फार्म भराकर मतदाताओं को संतुष्ट करने में मशगूल दिखे। वहीं डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर सम्बंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे। विशेष गहन पुनरीक्षण के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले की सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष अभियान के तहत विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ द्वारा प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की। शहर के आईटीआई परिसर के बूथ में लोगों की भीड़ र...