मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पहले 23 दिसंबर तक का समय दिया गया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया गया है। बुधवार को कॉलेजों में फार्म जमा करने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि पेपर पांच जनवरी से होंगे। ऐसे में छात्र जल्द से जल्द फार्म जमा कर लें। 26 दिसंबर के बाद से फार्म जमा करने पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। मंगलवार तक मात्र 50 फीसदी ही छात्र फार्म भर पाए थे। सेल्फ फाइनेंस विषयों व कॉलेज के छात्रों को डीडी भी बनवानी पड़ रही है। ऐसे में हजारों छात्र फार्म भी नहीं भर पाए थे। ऐसे में विवि ने उन्हें एक मौका दिया। बुधवार को हिंदू कॉलेज, केजीके कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में फार्म जमा करने को लंबी लाइनें लगी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.