बेगुसराय, फरवरी 14 -- बीहट। फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के लिए 70 कर्मियों को लगाया गया है। ये कर्मी पंचायतों तथा राजस्व गांवों में जाकर किसानों का एफआर तथा ईकेवाईसी कर रहे हैं। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा एफआर कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कर्मी राजस्व गांवों में कैंप लगाकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री तथा ईकेवाईसी कर रहे हैं। प्रखंड कृषि अधिकारी आयुष सिंह ने बताया कि 13 फरवरी तक बरौनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कुल 3591 लाभुकों में से 1747 का एफआर हो चुका था। अब तक कुल 5009 किसानों का एफआर तथा 9360 किसानों का ईकेवाईसी हो चुका है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...