अररिया, जनवरी 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि किसानों को डिजिटल रुप से सशक्त बनाने के लिए एग्री स्टेक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री आईडी का काम बड़ी तेजी से हो रही है। इसके लिए प्रथम चरण के तहत तीसरे दिन भी गुरुवार को पंचायतों में शिविर लगाया गया। शिविर में पंचायत के राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार मौजूद थे। बीएओ दिपेश साह ने बताया कि किसानों की भूमि से संबंधित जानकारी, आधार संख्या व अन्य विविरणों का डिजिटल रुप से एकीकृत किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के किसानों को मिल सके। नौ जनवरी को भी सभी पंचायतों शिविर का आयोजन किया गया है। बीएओ ने अधिक से अधिक किसान से विशेष शिविर में उपस्थित होकर अपना केवाईसी एवं फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.