लखीसराय, जनवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से लखीसराय जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह अभियान 01 जनवरी 2026 से जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजस्व गांवों में एक साथ शुरू हुआ। अभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों का ई-केवाईसी कराकर उन्हें फॉर्मर आईडी से जोड़ा जा रहा है। अभियान के पहले ही दिन इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। अपराह्न 2 बजे तक जिले भर में कुल 274 किसानों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जबकि 144 किसानों की फॉर्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। जिला प्रशासन ने इसे सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया है। फॉर्मर रजिस्ट्री कैंपों में किसानों की उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.