भागलपुर, जनवरी 8 -- प्रखंड के सभी पंचायतों में किसान फॉर्मर कार्ड के लिए ई-केवाईसी करने का काम चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को ताड़र पंचायत के पंचायत भवन में चल रहे इस कार्य का औचक निरीक्षण किया। वहां उपस्थित किसानों और कर्मियों से पूछताछ कर जानकारी ली एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। सन्हौला बीडीओ कन्हैया कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनामिका कपूर भी उपस्थित थी। बीडीओ ने बताया कि छह जनवरी से सभी पंचायतों में इसको लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, हल्का कर्मचारी इस इस कार्य को संपादित कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...