गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- गाजियाबाद,संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्यून रेजीडेंसी में रविवार को लोगों ने डिफॉल्टर सूची नहीं देने को लेकर धरना दिया। आरोप है कि बार-बार मांगने के बावजूद एओए डिफॉल्टर सूची सार्वजनिक नहीं कर रही है। असल में सोसाइटी में जल्द ही एओए चुनाव होने हैं। इसे लेकर सोसाइटी के लोग समिति से 31 मार्च तक की डिफॉल्टर सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं। बार-बार कहने के बाद भी सूची जारी नहीं होने से लोग नाराज हैं। इसी के विरोध में रविवार को लोगों ने सोसाइटी के गेट पर एओए के खिलाफ धरना दिया और एक हफ्ते में सूची जारी करने की चेतावनी दी। लोगों का कहना है कि नियमों के तहत डिफॉल्टरों की सूची मांग रहे हैं, ताकि सोसाइटी के वित्तीय प्रबंधन में स्पष्टता आए। सात दिन में सूची जारी न हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। धरने में...