हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। फॉरेस्ट कैम्पा फंड मामले में जांच की आंच कुमाऊं तक पहुंच गई है। कुमाऊं के तीन वन प्रभागों के डीएफओ से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएफओ मामले में कैम्पा में खर्च किए फंड की पुरानी रिपोर्ट खंगालने में जुटे हुए हैं। बीते माह कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि साल 2019 से 2023 तक कैम्पा फंड के उपयोग की जांच की गई। कैग ने अपनी रिपोर्ट में कई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया। कैम्पा के फंड का इस्तेमाल आईफोन, लैपटॉप, फ्रिज, कूलर और कार्यालय के जीर्णोद्धार के अलावा अदालती मामलों से लड़ने और व्यक्तिगत खर्चों के लिए किया गया। इस रिपोर्ट के बाद से पूरे वन विभाग में हड़कंप मंचा हुआ है। अब कुमाऊं के पिथौरागढ़ वन प्रभाग, चम्पावत वन प्रभाग और तराई पूर्वी वन प्रभाग में साल 2019 से 2023 के दौरान तैनात रहे डीएफओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.