कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। फॉरेंसिक जांच को आसान और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी और साइबर टूल का विकास एचबीटीयू में किया जाएगा। इसको लेकर एचबीटीयू और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एक शैक्षिक समझौता हुआ। वहीं, प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण संबंधी प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी एचबीटीयू कुलपति को दी। कुलाधिपति की अगुवाई में एचबीटीयू कुलपति प्रो. समशेर और उनकी टीम ने दो दिन पहले नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का भ्रमण किया था। इसी दौरान प्रो. समशेर ने एनएफएसयू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया है। भ्रमण टीम में शामिल एचबीटीयू के डीन इनक्यूबेशन प्रो. जितेंद्र भास्कर ने बताया कि राज्यपाल की अगुवाई में गुजरात पहुंचे दल में एचबीटीयू के अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.