चतरा, अप्रैल 14 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि । राहम गांव के 23 वर्षीय पवन भुइयां की मौत के बाद उसके शव को जला देने के मामले में रांची से फॉरेंसिक टीम ने रविवार को टंडवा आकर घटनास्थल का जायजा लिया। बताया गया कि यह टीम मृतक के घर में जांच पड़ताल के बाद उस स्थल पर भी गयी, जहां उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इधर मृतक की पत्नी हेमा कुमारी के बयान पर कांड संख्या 61/25 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पवन ने आत्महत्या की। वहीं उसकी पत्नी का आरोप है कि सास ससुर ने हत्या कर उसके शव को जला दिया। इस मामले में पुलिस दोनों पहलुओ पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.