बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में छत से गिरने से हुई थी छात्रा की मौत दो पुतलों को तीन मंजिला भवन से गिराकर की घटनास्थल की जांच फोटो : फॉरेंसिक-चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को छत से जमीन पर गिराया गया पुतला। चंडी, एक संवाददाता। नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास के तीन मंजिले भवन की छत से गिरकर 24 सितम्बर की रात एक छात्रा की मौत हो गयी थी। इसके बाद कॉलेज में भारी बवाल हुआ था। घटना के दो माह बाद फोरेंसिक जांच दल ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया। जांच दल ने दो पुतलों को तीन मंजिला भवन से गिराकर घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने मृत छात्रा सोनम की हाइट व वजन के दो पुतले बनाये थे। दोनों पुतलों को बारी-बारी से छत से नीचे गिराया गा। पहले पुतले को खड़ी अवस्था में छत से गिराया गया। जबकि, दूसरे पुतले को छत पर बिठा दिया गया, उ...