धनबाद, जून 23 -- झरिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का 86 वां स्थापना दिवस रविवार को झरिया टीओपी मैदान ऊपर कुल्ही झरिया में मनाया गया। जिला महामंत्री युनुस अंसारी ने अध्यक्षता और संचालन महिला नेत्री रेणु देवी ने किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोफ़िज साहिल ने नेताजी और पार्टी के विचारो व सिद्धांतो को रखा। इस मौके पर नेताजी के बताए रास्ते पर संघर्ष करने, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने, हर घर नेताजी का आदर्श पहुंचाने का संकल्प लिया गया l कार्यक्रम में उत्तम कुमार, अनिल रवानी, राजकुमार साव, अर्जुन राम, उर्मिला गुप्ता, मारो रजक, कंचन देवी, हाजरा खातून, गौरी राणा, सबनम खातून, डॉ आबिद हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...