रामपुर, फरवरी 8 -- गुजरात एटीएस ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए फैज़ान सलमानी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुजरात के अहमदाबाद से फैज़ान सलमानी को एटीएस ने हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसे पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान एटीएस की टीम स्वार भी पहुंची और फैज़ान के परिजनों से पूछताछ की थी। फिलहाल गुजरात एटीएस इस मामले में आगामी जांच कर रही है। वहीं स्वार नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि फैज़ान के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी ओर से कोई वकील नहीं किया जा सका है। परिवार पहले से ही मानसिक दबाव में है और कानूनी प्रक्रिया को लेकर असहज स्थिति में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...