बागपत, जून 9 -- जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने फैसल निवासी मोहल्ला कुरैशियान छपरौली के हत्यारोपी दानिश निवासी शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इस हत्याकांड में दो महिलाओं समेत छह आरोपी जेल में बंद है। छपरौली कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी असगर ने गत 21 फरवरी 2025 को बेटे फैसल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। असगर ने बताया कि उसका बेटा 15 फरवरी को घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने हत्यारोपी परवेज, सावेज, उसकी महिला मित्र शमा निवासी लोनी गाजियाबाद और दानिश निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने के बाद फैसल का शव तीन टुकड़ों में काटकर हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। इसके बाद रिहाना, इनाम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.