बाराबंकी, जुलाई 9 -- सुबेहा। भूमि विवाद का फैसला कराने गए प्रधान के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसके चलते आठ लोग घायल हो गए। मामला सुबेहा थाना क्षेत्र की पूरे विशेश्वर मजरे टिकरहुंआ गांव का है। उक्त गांव निवासी रघुनाथ व पुनवासी के बीच सहन आबादी भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार मामला पुलिस के पास भी पहुंचा। लेकिन विवाद जस का तस बना रहा। मंगलवार दोपहर एक पक्ष विवाद सुलझाने के लिए प्रधान हनुमान द्विवेदी के पास गया। प्रधान हनुमान द्विवेदी विवादित भूमि पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझा रहे थे। तभी पुनवासी पक्ष के लोग लाठी डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष रघुनाथ, संजय, सुमन व तारावती पर टूट पडे। जिसके चलते दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.