पटना, दिसम्बर 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री की मांग जदयू के कार्यकर्ता काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी और नेता भी चाहते हैं कि निशांत जल्द सियासी पारी शुरू करें। इस बीच नीतीश सरकार में मंत्री और जदयू विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि परिवार और पार्टी, दोनों स्तर पर इस विषय पर सकारात्मक माहौल है, लेकिन अंतिम निर्णय नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत को लेना है। हम सब लोगों की तो यही इच्छा है कि उन्हें (निशांत) को पॉलिटिक्स में आना चाहिए। इससे पहले निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग करते हुए जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुकुंद सेना के बैनर तले भूख हड़ताल की थी। मुकुंद कुमार के नेतृत्व में बैनर-पोस्टर के साथ बीते रविवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर 12 घंटे भूख हड़ताल पर बैठे। धरना में जद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.