नई दिल्ली, जनवरी 13 -- यूपी वॉरियर्स (यूपीडब्ल्यू) के कोच अभिषेक नायर ने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को विपक्षी टीम के आधार पर बनाई गई रणनीति बताया और माना कि हरलीन देओल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ख़िलाफ़ ओपनिंग कराने का फ़ैसला ग़लत था। उन्होंने इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी ख़ुद पर ली। इस मैच में किरण नवगिरे को नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जबकि उन्होंने पहले मैच में ओपनिंग की थी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में नायर ने सोमवार को कहा, 'हमें लगा कि उस वक़्त स्विंग करती हुई गेंद के साथ हरलीन पावरप्ले में कुछ वैल्यू जोड़ सकती हैं।' इस मैच में यूपीडब्ल्यू, डब्ल्यूपीएल 2026 में अपना लगातार दूसरा मैच हार गई। नायर ने कहा, 'हरलीन तकनीकी तौर पर बहुत मजबूत है, लेकिन आज यह रणनीति काम नहीं की और यह एक ग़लत फ़ैसला साबित हुआ। मैं इस...