बदायूं, मार्च 16 -- भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी किसके लिए मिलेगी, यह आज साफ हो जाएगा। प्रदेश से आज भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले ही पार्टी कार्यालय पर पूरी कर ली गयी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला सह-चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य ने कहा कि 16 मार्च रविवार को दोपहर एक बजे से भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जिलाध्यक्ष पद की घोषणा करेंगे। जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 38 लोगों ने 10 जनवरी के लिए नामांकन कराया था। जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम में लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पाण्डेय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.