जामताड़ा, नवम्बर 30 -- फैशन शो के आयोजन को लेकर ऑडिशन शुरू जामताड़ा, प्रतिनिधि। बीएस फैशन और विक्टर डांस किंगडम के संयुक्त तत्वावधान में जामताड़ा में भव्य फैशन शो आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी जिला में जोर-शोर से प्रारंभ हो गई है। रविवार को फैशन शो के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन कर्ता डॉ डीडी भंडारी ने बताया कि फैशन शो का फाइनल डिसीजन 15 दिसंबर को लिया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों के नाम इसी दिन घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जामताड़ा के युवाओं में फैशन और मॉडलिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और यह कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...