नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को फैशन परिधान और वस्त्र पर अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्रों को फैशन एवं वस्त्र उद्योग में भविष्य के अवसरों की जानकारी दी गई। आयोजन में वक्ताओं ने फैशन एवं टेक्सटाइल उद्योग में स्थिरता, डिजिटल तकनीक, एआई, 3डी प्रिंटिंग और नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने छात्रों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार पर ध्यान देने को कहा व तकनीकी सत्रों में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने फैशन एवं टेक्सटाइल के स्थायी अभ्यास और डिजिटलाइजेशन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में देवांगशु दत्ता, दिव्या चौहान, रोशन बैद्य, डॉ. बलविंदर शुक्ला उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.