पीलीभीत, मार्च 23 -- जन शिक्षण संस्थान की ओर से क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत ड्रेस मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे संदर्भ व्यक्तियों के लिए दो दिवसीय डिजायनर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आईएफटी बरेली की फैशन डिजायनर तृप्ति अग्रवाल ने 25 संदर्भव्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन खालिदा आफाक रही। कार्यशाला में तृप्ति अग्रवाल ने ड्राफ्टिंग, इलसट्रेटिंग, स्केचिंग, पेर्टन मेकिंग,प्रोजेक्ट वर्किंग व डिजायन आइडिया इत्यादि को लिया। कार्यशाला के प्रारम्भ में फैशन डिजायनर ने प्रतिभागियों का परिचय लिया। संदर्भव्यक्तियों को कपड़े की माप लेते समय रखी जाने वाली सावधानियां व माप लेने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। संदर्भ व्यक्तियों को कपडे की सिलाई करते समय मार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.