लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के अधीन अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी के 27 पदों पर भर्ती के लिए 6 व 7 मार्च को साक्षात्कार आयोजित करेगा। इन पदों के लिए 151 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साक्षात्कार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय तृतीय तल पिकप भवन विभूति खंड गोमतीनगर में आयोजित किया गया है। पहले दिन पहली पाली 10 बजे से 45 और दूसरी पाली 1.30 बजे से 45 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दूसरे दिन पहली पहली में 45 और दूसरी पाली में प्रत्यावेदन के आधार पर 16 व अनुपस्थित रहने वालों को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.