एटा, जनवरी 2 -- राज्य सरकार द्वारा लागू की गई फैमिली आईडी योजना पात्र परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो गई है। शुक्रवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फैमिली आईडी के माध्यम से एक ही पहचान संख्या पर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशन योजनाएं, किसान सम्मान निधि, विभिन्न प्रकार की सब्सिडी आदि का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहती। फैमिली आईडी राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए भी विशेष रूप से लाभकारी है। क्योंकि ऐसे परिवार फैमिली आईडी बनवाकर विभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.