फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। फॉर्मर रजिस्ट्री की गति बढ़ाने में विभाग असफल रहा है। गांवों में रफ्तार बढ़ाने के लिए अब पंचायत सहायकों को जिम्मेदारों सौंपी गई है। फैमिली आईडी से अपात्रों को योजना से दूर करते हुए नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि जुन जुलाई माह से फॉर्मर रजिस्ट्री लागू हो जाएगी। जनपद में कृषि विभाग के कागजों में 4.11 लाख किसान दर्ज है और सत्यापन में 39 हजार किसानों की संख्या कम हो चुकी है। ऐसे में 3.71 लाख की फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के विभाग के कड़े प्रयास बेमकसद साबित हुए। वर्तमान में 2.76 की ही रजिस्ट्री हो पाई है। आगामी वित्तीय वर्ष से लागू होने की दशा में किसानों के सामने सम्मान निधि, खाद, बीज समेत विभिन्न योजनाओं से वंचित होंगे। इसके लिए पंचायतों में तैनात सहायकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई ह...