पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- जनपद भर में फैमिली आईडी बनवाने के कार्य में तेजी लाने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिम्मेदारियां तय कर दी है। फैमिली आईडी बनवाने के कार्य की रोजाना कड़ी मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें निम्न कार्य करने वाले ब्लाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जनपद भर के जिन व्यक्तियों के पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे लोगों से फैमिली आईडी बनवाने के लिए अपील की गई थी। इसके बावजूद लोगों ने फैमिली आईडी बनवाने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसी वजह से जनपद भर में फैमिली आईडी बनने की प्रगति में कोई खास प्रगति नजर नहीं आ रही है। जनपद को 88370 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें अब तक 50064 फैमिली आईडी ही बन पाई हैं। जो 56.65 प्रतिशत है। डीएम ने सभी बीडीओ को रोजाना फैमिली आईडी की समीक्षा ...