चंदौली, जनवरी 9 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने फैमिली आईडी कार्ड एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा किया। इसमें फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी। साथ ही सभी बीडीओ और एडीओ पंचायतों को प्रगति में सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी बनाने का काम चल रहा है। लेकिन प्रगति नहीं बढ़ रही है। जबकि इसकी मानीटरिंग सीएम डैशबोर्ड पर भी होती है। सभी बीडीओ से फैमिली आईडी की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि हर ब्लॉक को प्रतिदिन करीब 125 आईडी बनवाने का कार्य किया जाए। बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी सचिवों के माध्यम से फैमिली आईडी का काम तेज कराएं। इसकी मानीटरिंग करें और हर रोज रिपोर्ट भेजें। मौके पर एडीएम राजेश कुमार, सभी बीडीओ एवं एडीओ पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्...