मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वीणा कनसर्ट क्लब के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन हरिसभा चौक स्थित वीणा कनसर्ट क्लब में हुआ। दूसरे दिन रविवार की शाम प्रसिद्ध नाटककार मनोज मित्रा द्वारा लिखित नाटक फैंसी-नैन्सी का मंचन किया गया। इसके जरिये समाज को जागरूक किया गया। इसमें बताया गया कि किस प्रकार बाल श्रमिकों का शोषण और झूठे वादों के द्वारा उनके सपनों को चकनाचूर किया जाता है। नाटक में रजत दास, अर्पण बनर्जी, उज्ज्वल कुमार दास, अर्पण बोस व बाल कलाकार स्नेह दीप ने जीवंत अभिनय किया। निर्देशन किशोर कुमार गुहा द्वारा किया गया। बिहार बंगाली समिति के देवाशीष गुहा ने बताया कि दो दिनों के इस नाट्य महोत्सव में जिले के बंगाली समाज के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.