नैनीताल, सितम्बर 1 -- नैनीताल, संवाददाता। एसएस स्नूकर क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित द्वितीय स्नूकर चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। 10 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता में नैनीताल, भीमताल, भवाली क्षेत्र के कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल फैज सिद्दीकी और लोकेश साह के बीच खेला गया। जिसमें फैज ने लोकेश को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और समाजसेवी कविता गंगोला, भाजपा नेता विक्रम सिंह रावत रहे। विजेता फैज को 21 हजार का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता लोकेश साह को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के सनी साह, गोविंद, सूरज टम्टा, रोशन लाल का सहयोग रहा। यहां सुमित राणा, किशन सिंह, करन सिंह बिष्ट (रवि), मोहित जोशी, विनीत साह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.