अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विशाल क्रिकेट अकादमी द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आल इंडिया अंडर सिक्सटीन चैलेंजर ट्रॉपी का समापन सोमवार को हुआ। फैजाबाद की टीम ने धमाकेदार शुरूवात करते हुए अम्बेडकरनगर की टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि टीम भावना ही जीत और विकास का मूलमंत्र है। खेलों में प्रतिभाग करने से न केवल शरीर स्वस्थ्य रहता बल्कि मानसिक विकास भी होता है इसीलिए सभी को खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने विजेता एवं उप विजेता दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल में जीत एवं हार बहुत मायने नहीं रखता है बल्कि प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.