रामपुर, जनवरी 31 -- स्वार। फैजान सलमानी के मामले में उसके पिता शकील अहमद और नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में रहकर कानूनी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। दोनों लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं, ताकि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने यह बताया कि कानूनी सलाह लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.