रामपुर, फरवरी 7 -- आतंकी गतिविधियों के आरोप में गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए फैज़ान सलमानी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गुजरात एटीएस अपनी जांच रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। वहीं, तंगी के चलते फैज़ान के परिजन अहमदाबाद नहीं पहुंच सके हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। फैज़ान सलमानी की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस की गहन पूछताछ की जा रही है। नगर पंचायत को नोटिस देकर फैज़न सलमानी के जन्म से संबंधित साक्ष्य मांगे थे। आज होने वाली पेशी को लेकर परिजनों की निगाहें एटीएस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। परिवार का कहना है कि फैज़ान निर्दोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...