लखनऊ, जून 15 -- प्रभारी मंत्री के निर्देश के बावजूद फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में रविवार को सफाई न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शनिवार को वित्त एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण में गंदगी मिलने नाराजगी जतायी थी। इसके बावजूद सफाई नहीं करायी गई। स्थानीय निवासी एवं बाल महिला सेवा संगठन दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष गुड़िया सिंह मंत्री के निरीक्षण के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने इलाके में कोई सफाई अभियान नहीं चलाया। इलाके में गंदगी फैली है। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां बजबजा रही है। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में नगर निगम की तरफ से करीब 75 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद इलाके में नियमित सफाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोग परेशार हैं। प्रदर्शन में प्रियांका बाजपेई, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.