बदायूं, फरवरी 16 -- फैजगंज बेहटा। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को फैजगंज बेहटा कस्बा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शिव बारात का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने फीता काटकर किया। शिव बारात बेहटा के बड़े कुएं से शुरू होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होती हुई पुनः वहीं समाप्त हुई। बारात में भगवान शिव और माता पार्वती की सजीव एवं आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान शिव की बारात का स्वागत किया। इस मौके पर योगेश शर्मा, इंद्रजीत पाराशरी, विवेक आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...