बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। शब ए बारात के मौके पर बीती रात एक घर में उस समय आग लग गई जब घर के लोग अपने महरूम की कब्र पर फातिहा पढ़ने गये। आग कैसे लगी इसकी जानकारी परिवार नहीं बता पा रहा। माना जा रहा है कि फ्रीज पर मोमबत्ती जलाकर रखने के बाद सभी लोग कब्र पर चले गये। जिससे घर में आग लग गई। आग लगने से यहां रखा सारा सामान जल गया। घर में बेटी की शादी का भी सामान व बाइक रखी थी,जो जल गई। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। घटना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नूरनगर कोड़िया में हुई। यहां रहने वाले इरफान अली पुत्र खलीफ अली व उसके परिवार के सदस्य शब ए बारात के मौके अपने मरहूमों की कब्र पर रोशनी करने व फातिहा पढ़ने गये थे। जाने से पहले घर में फ्रीज पर मोमबत्ती जलाकर चले गये। मोमबत्ती से किसी तरह यहां रखे अन्य सामान में आग पकड़ गई। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.