मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निप्र। सदर प्रखंड अंतर्गत जाफर नगर तथा बरियारपुर प्रखंड की बिंदादियारा हरिनमार पैक्स का चुनाव आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सात मतदान केन्द्रों पर कराए जाएंगे। जाफरनगर पैक्स के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि बिंदादियारा हरिणमार पैक्स को लेकर चार मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि मतगणना का कार्य 9 मार्च को होगा। चुनाव तथा मतगणना को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार सिंह ने धारा 163 के अंतर्गत मतदान केंद्र के 500 गज के परिधि में निषेधाज्ञां जारी की है । निषेधाज्ञां के तहत 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.