नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ केंद्र की अपील पर फिर से सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट ने सूचना तकनीक (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम‌ 2021 के तहत फैक्ट-चेकिंग यूनिट (एफसीयू) बनाने के सरकार के प्रयास को रद्द कर दिया था। केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ 24 दिसंबर, 2024 में सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी। हालांकि शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री द्वारा अपील में बताई गई खामियों को तय समय में दूर करने में केंद्र सरकार नाकाम रही। इसी वजह से इस अपील पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब हाल ही में, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अपील में बताई गई खामियों को दूर करने की अनुमति दी जाए और इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। शीर्ष अदालत ने केंद्...