सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से बुधवार को सड़क दूधली में प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए करीब 25 कुतंल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया और एक मशीन सील कर दी गयी। फैक्ट्री स्वामी पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने एक साझा अभियान चलाया। अभियान के तहत सड़क दूधली में प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा और वहां से करीब 25 कुवंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की। बरामद पॉलीथिन को जब्त कर निगम के गैराज लाया गया है। पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्ररी पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया। अभियान में निगम के सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.