रुडकी, जनवरी 6 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री से लैपटॉप और उसका चार्जर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रविवार को सौरव अग्रवाल पुत्र ललित मोहन निवासी सुनहरा इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी फैक्ट्री की दीवार कूद कर कमरे में रखा लैपटॉप तथा उसका चार्जर चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरु की। गोपनीय मिली सूचना के आधार पर नहर पटरी कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से आरोपी आकाश पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम सुनहरा मंदिर के पीछे वाली गली कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...