हरिद्वार, फरवरी 16 -- एक फैक्ट्री से 35 मीटर लंबे तांबे का केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार, कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी दिनेश जोशी ने बताया था कि 14 फरवरी को पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास प्लांट से तांबे के केबल चोरी हुए हैं। 15 फरवरी की रात बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल टीम के साथ पथरी पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बहादराबाद से आ रहे बाइक सवार को पकड़ा गया। उसके प्लास्टिक के कट्टे से 35 मीटर तांबे का केबल मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन निवासी बेलड़ी सल्फर पथरी बताया। उसने अपने दो साथी अमित और अर्जुन के नाम उजागर किए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। चोरी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज किय...