रुद्रपुर, मई 5 -- किच्छा, संवाददाता किशनपुर स्थित फैक्ट्री में खड़ी बाइक चोरी हो गयी। बाइक स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अवनीश कुमार श्रीवास्तव पुत्र कन्हैया लाल श्रीवास्तव निवासी सुभाषनगर बंगाली कालोनी वार्ड 2 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 28 अप्रैल शाम साढ़े सात बजे उसकी बाइक बालाजी हर्बो लैब फैक्ट्री किशनपुर में खड़ी की थी। लगभग आठ बजे उसने देखा की उसकी बाइक वहां नही थी। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। अवनीश ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक को चोरों ने चुरा लिया। अवनीश ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...