गिरडीह, जनवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में कार्य के दौरान हुए हादसे में 28 वर्षीय मजदूर राजा राम कुशवाहा की मौत हो गई। राजा राम मोहनपुर पंचायत का अंबाडीह का रहनेवाला है। घटना सोमवार देर रात को हुई थी। हादसे में घायल मजदूर को इलाज के लिए रात में ही धनबाद ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह परिजन शव के साथ बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट जाम कर दिया और धरने पर बैठे गए। इस दौरान झारखंड युवा मोर्चा के नेता हसनैल अली, जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी, जिला परिषद प्रतिनिधि रंजीत राय, माले नेता राजेश सिन्हा सहित कई नेता वहां पहुंचे और फैक्ट्री गेट पर मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर मुफस्सिल पुलिस और प्रशासन के लोग भी पहुंचे। जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.