लखनऊ, जुलाई 3 -- योगी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और कदम उठाया है। अब महिलाओं को कुछ विशेष शर्तों के साथ खतरनाक श्रेणी के सभी 29 प्रकार के कारखानों में काम करने की अनुमति दे दी गई है। इस संबंध में श्रम विभाग के प्रस्ताव को गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई। इससे महिलाओं के लिए न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उद्योगों के लिए मैनपावर भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि अब तक देश में 29 प्रकार के खतरनाक कारखानों में महिलाओं का कार्य करना प्रतिबंधित था। 12 प्रकार के कम खतरनाक कारखानों में पहले ही उन्हें कार्य की अनुमति दी गई थी। जबकि हाल ही में 4 और श्रेणियों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। अब ताजा निर्णय में उन्हें सभी 29 प्रकार के कारखानों में काम की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.