उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। सिंगरोसी गांव स्थित रिमझिम स्टील फैक्ट्री में मानकों कीअनदेखी से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे एक सैकड़ा पुरुष और महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय गेट के अंदर धरने पर बैठ गए। जिलाधिकारी से मिलने की बात पर उन्होंने धरने में बैठने की बात कही। धरने को समाप्त कराने के लिए एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व भारी पुलिस बल ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से बात की और ज्ञापन डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा तथा महिलाएं डीएम से मिलने पर अड़े रहे। जिस पर प्रभारी मंत्री के जाने के बाद डीएम कार्यालय पहुंचे और वार्ता की। उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी सहित पांच अधिकारियों की एक कमेटी नियुक्त कर जांच के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...