अमरोहा, दिसम्बर 28 -- गजरौला, संवाददाता। फैक्ट्री कर्मी से नेशनल हाईवे पर बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व बैग लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पीड़ित का कहना है कि उसके साथ लूटपाट हुई है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अटूटा गांव निवासी प्रीत शर्मा गजरौला में तेवा कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शुक्रवार की शाम बाइक से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि नेशनल हाईवे पर मोहम्मदाबाद के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली तथा गनप्वाइंट पर लेकर उनकी बाइक, मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीत से घटना की जानकारी की। प्रीत की त...