अमरोहा, फरवरी 23 -- फैक्ट्री कर्मी समेत दो घरों के ताले तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करने वाले चोरों का कोई सुराग थाना पुलिस को नहीं लग सका है। वहीं बीते माह शिक्षिका के घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा भी पुलिस नहीं कर सकी है। नगर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी नितीश सरोज स्थानीय एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका पड़ोसी चंद्रमणि भी किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। दोनों ही बीती नौ फरवरी की रात अपने घरों के ताले लगाकर काम करने फैक्ट्री गए थे। इसी बीच रात में किसी समय चोरों ने नितीश के घर का ताला तोड़कर सेफ में रखी 10 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी चंद्रमणि के घर का ताला तोड़ा वहां से भी करीब एक लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.