अल्मोड़ा, जनवरी 16 -- प्रशासन और प्रबंधन के समझौते के बावजूद अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री कर्मचारियों को न तो वेतन मिला और न ही एलटीसी का भुगतान हुआ है। फैक्ट्री भी नहीं खुल पाई है। इस पर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। फैक्ट्री से जुड़े कर्मचारी शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि उन्हें अक्टूबर 2024 से वेतन नहीं मिला है। गत वर्ष एक दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में फैक्ट्री के निदेशक ने लिखित रूप में कहा था कि हर महीने के 15 तारीख को वेतन दिया जाएगा। एलटीसी का भुगतान भी दस जनवरी तक करने की बात की थी। फैक्ट्री को डेढ़ महीने के भीतर खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी...