बरेली, फरवरी 9 -- फरीदपुर, संवाददाता। फैक्ट्री के जहरीले पानी से तबाह हो रही फसल को देखकर भड़के भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। किसानों ने फैक्ट्रियों के जहरीले पानी को तत्काल बंद कराने की मांग की। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष उपदेश सिंह तमाम किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। उपदेश सिंह ने कहा फरीदपुर तहसील क्षेत्र के नवादावन गांव में हाईवे से सटे इलाके में तमाम फैक्ट्रियां हैं। फैक्ट्रियों से जहरीला पानी निकल रहा है। फैक्ट्रियों के जहरीला पानी किसानों के खेतों में भर रहा है। जिससे फसल चौपट हो गई है। जबकि कई किसानों की जमीन बंजर हो गई है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.