संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय पर कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश इंडस्टरीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की। बैठक में गोरखपुर से आए सहायक निदेशक कारखाना अमित कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार के जरिए उद्यमियों को फैक्ट्री एक्ट के विषय में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साथ उनका रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि जिन फैक्ट्री का पंजीकरण उक्त अधिनियम के अंतर्गत अभी नहीं हो पाया है, वह सभी लोग अति शीघ्र कर लें, अन्यथा किसी दुर्घटना की दशा में कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। यूपीआईए के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि अभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.