गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। थाना सिकंदरपुर और भोंडसी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फैक्टरी से इलेक्ट्रिक वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेश पाल और अजय निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपियों ने 1 दिसंबर की रात किंगवुड स्कूल के पास स्थित एक फैक्टरी की पीछे की टीन फाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने महेश को बरेली से और अजय को रिठोज (गुरुग्राम) से काबू किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए 22 बंडल इलेक्ट्रिक वायर बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...