नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के समयपुर बादली इलाके में एक फैक्टरी में लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हादसा गली नंबर-9 स्थित फैक्टरी में हुआ। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय हरिओम और 45 वर्षीय संजय मिश्रा के रूप में हुई, जो फैक्टरी में फोरमैन थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब तीन बजे सूचना मिली कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें पहले पास के भारत अस्पताल ले जाया गया, फिर नाजुक हालत के कारण बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैक्टरी में क्रॉकरी बनाने का काम होता है। लिफ्ट से क्रॉकरी का सामान...